★ हँसी का पिटारा😃😃
कुछ समय बाद दूसरा दोस्त कामकाज के सिलसिले में कस्बे से शहर जा पहुंचा। कुछ समय कमाई-धमाई की, फिर वापस गांव लौटा। अपनी नई साइकिल के पैडल मारते हुए सीधे अपने दोस्त के घर पहुँचा। पहला हमेशा की तरह धुत्त मिला।
दूसरे ने पूछा, "और क्या चल रहा है?"
पहला बोला, "कुछ नहीं बस, पी रहे हैं.. जी रहे हैं... तुम सुनाओ।"
दूसरा बोला, "बस, बढ़िया, शहर में कामकाज चल निकला है। साइकिल खरीद ली है, तुम साले सुधर जाओ।"
और पैडल मारते हुए वापस शहर की तरफ निकल लिया।
कुछ दिनों बाद फिर शहर से कस्बे में पहुंचा। इस बार स्कूटर पर था। सीधे दोस्त के घर का रास्ता लिया। वहां फिर वही क्या चल रहा है? वही पी रहे हैं, जी रहे हैं... सुधर जाओ टाइप बातें हुईं। फिर दूसरे ने स्कूटर को किक लगाई और फिर शहर की दिशा में वापस हो लिए।
इस बार दूसरा कुछ महीनों बाद कस्बे में पहुंचा। इस बार कार में था। सीधे दोस्त के घर का रास्ता लिया। पता चला कि वो घर पर नहीं हैं, खेत गया हुआ है। तो दूसरे ने कार सीधे खेत की दिशा मे दौड़ा दी। वहां पहुंचा तो देखता क्या है कि पहला खेत के बीचों-बीच खाट पर बैठ पी रहा है। पास में ही एक हेलिकॉप्टर खड़ा है। दूसरा सीधे अपने दोस्त के पास जा पहुँचा और वही पुरानी बातचीत शुरू हो गई, "और क्या चल रहा है?"
पहला बोला, "बस, कुछ नहीं यार, वही पी रहे हैं, जी रहे हैं... पीते-पीते बोतलें ज्यादा इकट्ठी हो गईं तो बेचकर हेलिकॉप्टर खरीद लिया और पार्किंग के लिए खेत भी खरीद लिया है, और तुम सुनाओ।"
दूसरा वहीं बेहोश हो गया समय की बात है, करंटपुरा नामक कस्बे में दो दोस्त रहा करते थे। पहला जबर्दस्त पियक्कड़ और दूसरा भला इंसान। दूसरा हमेशा पहले को समझाता रहता था।
कुछ समय बाद दूसरा दोस्त कामकाज के सिलसिले में कस्बे से शहर जा पहुंचा। कुछ समय कमाई-धमाई की, फिर वापस गांव लौटा। अपनी नई साइकिल के पैडल मारते हुए सीधे अपने दोस्त के घर पहुँचा। पहला हमेशा की तरह धुत्त मिला।
दूसरे ने पूछा, "और क्या चल रहा है?"
पहला बोला, "कुछ नहीं बस, पी रहे हैं.. जी रहे हैं... तुम सुनाओ।"
दूसरा बोला, "बस, बढ़िया, शहर में कामकाज चल निकला है। साइकिल खरीद ली है, तुम साले सुधर जाओ।"
और पैडल मारते हुए वापस शहर की तरफ निकल लिया।
कुछ दिनों बाद फिर शहर से कस्बे में पहुंचा। इस बार स्कूटर पर था। सीधे दोस्त के घर का रास्ता लिया। वहां फिर वही क्या चल रहा है? वही पी रहे हैं, जी रहे हैं... सुधर जाओ टाइप बातें हुईं। फिर दूसरे ने स्कूटर को किक लगाई और फिर शहर की दिशा में वापस हो लिए।
इस बार दूसरा कुछ महीनों बाद कस्बे में पहुंचा। इस बार कार में था। सीधे दोस्त के घर का रास्ता लिया। पता चला कि वो घर पर नहीं हैं, खेत गया हुआ है। तो दूसरे ने कार सीधे खेत की दिशा मे दौड़ा दी। वहां पहुंचा तो देखता क्या है कि पहला खेत के बीचों-बीच खाट पर बैठ पी रहा है। पास में ही एक हेलिकॉप्टर खड़ा है। दूसरा सीधे अपने दोस्त के पास जा पहुँचा और वही पुरानी बातचीत शुरू हो गई, "और क्या चल रहा है?"
पहला बोला, "बस, कुछ नहीं यार, वही पी रहे हैं, जी रहे हैं... पीते-पीते बोतलें ज्यादा इकट्ठी हो गईं तो बेचकर हेलिकॉप्टर खरीद लिया और पार्किंग के लिए खेत भी खरीद लिया है, और तुम सुनाओ।"
दूसरा वहीं बेहोश हो गया😵😵😵
2👉एक साहब सुबह ऑफिस जाने के लिए बस में सवार हुए तो कंडक्टर ने सवाल किया, "रात ठीक-ठाक घर पहुंच गए थे?"
आदमी ने बड़ी हैरानी से कंडक्टर की तरफ देखा और पूछा, "क्यों, मुझे क्या हुआ था रात को?"
कंडक्टर ने जवाब दिया, "कल रात आप शराब पीकर टुन्न थे ना इसलिए।"
आदमी: तुम्हें कैसे पता चला? मैंने तो तुम से बात तक नहीं की थी।
कंडक्टर: आप जब बस में बैठे हुए थे तो एक मैडम बस में चढ़ी थीं, जिन्हें आपने उठकर अपनी सीट ऑफर की थी।
आदमी: तो इसमें मैंने क्या गलत किया?
कंडक्टर: अरे उस समय बस में केवल आप दो ही पैसेन्जर थे साहब।
3👉 एक रात को पुलिस वालों ने शराब पी कर गाडी चलाने वालों को पकड़ने के लिए एक बार के बाहर अपनी गाडी खड़ी कर ली।
थोड़ी देर बाद जब बार बंद होने वाला था तो एक आदमी बार से बाहर निकला और लड़खड़ाता हुआ अपनी गाडी की तरफ बढ़ने लगा। चलते-चलते वो एक दम से गिर गया। फिर उठा और थोड़ा संभला और आगे बढ़ा। उसने अपनी जेब में से चाबी निकाली 3-4 गाड़ियों को लगाने के बाद उसे अपनी गाडी मिल गयी। वो गाडी में बैठा बड़ी मुश्किल से गाडी स्टार्ट की और चल पड़ा।
जैसे ही वो चला पुलिस वालों ने उसके पीछे अपनी गाडी लगा ली और उसे रोक लिया।
पुलिस वाले ने उसे Breath Analyzer टैस्ट के लिए बाहर निकलने के लिए कहा। आदमी झट से बाहर निकला। पुलिस वाले ने उसका टैस्ट किया लेकिन टैस्ट में शराब की मात्रा आई ही नहीं। पुलिस वाले हैरान हो गए और उसे पूछा कि इसका क्या राज़ है?
आदमी ने उन्हें बताया कि उसने तो शराब पी ही नहीं है।
पुलिस वाले: फिर तुम ऐसे क्यों नाटक कर रहे थे?
आदमी: ताकि आप मेरे पीछे आ सको और पीछे से बार में बैठे सारे शराबी आसानी से निकल सकें।🍻🍻
0 Comments