Header Ads Widget

Subscribe Us

★ मजेदार चुटकुले 😃😃

 ★ मजेदार चुटकुले 😃😃

         बॉलीवुड बॉम्ब के रुप में मशहूर एक अभिनेत्री ने अपने आपको घायल कर लिया. इलाज के लिए वह अपने प्लास्टिक सर्जन के पास पहुंची. सर्जन ने देखा कि अभनेत्री के हाथ में एक गोलाकार छेदनुमा घाव हो गया था जो प्रत्यक्षतः किसी आग्नेयास्त्र से चली गोली के कारण हुआ था. डॉक्टर ने कहा कि इलाज तो वह कर देगा, परंतु, चूंकि यह पिस्तौल से चली गोली के कारण हुआ घाव है अतः ऐसे केसेस को वह पुलिस को रिपोर्ट अवश्य करेगा, - वह किसी लफड़े में फंसना नहीं चाहता.
           अभिनेत्री ने डॉक्टर से निवेदन किया कि वह ऐसा बिलकुल नहीं करे नहीं तो उसका सारा कैरियर खतम हो जाएगा. वह बेमौत मर जाएगी. 
           डॉक्टर को थोड़ा तरस आया. उसने पूछा पर आखिर हुआ क्या था? जब तक इस किस्से के बारे में मैं जान न लूं, मैं ऐसा कोई वादा नहीं कर सकता.
           अभिनेत्री ने बताया ठीक है, मैं आप पर भरोसा कर सकती हूं. दरअसल मैं आत्महत्या की कोशिश कर रही थी. सबसे पहले मैंने पिस्तौल की नाल मुँह में रखी. लिबलिबी दबाने जा ही रही थी कि विचार आया अरे, अभी तो हाल ही में मैंने अपने दाँतों में नए ब्रिज लगवाए हैं,हजारों खर्च कर रूट कैनाल ट्रीटमेंट करवाया है. उसे मैं खराब नहीं करना चाहती थी. फिर मैंने पिस्तौल अपने माथे पर टिकाई. परंतु तुरंत याद आया कि अभी तो छः महीने भी नहीं हुए थे कि मैंने अपना फेस लिफ़्ट करवाया था और नोज़-जॉब करवाया था. यह तो बरबाद हो जाता. यह सोचकर मैंने पिस्तौल अपनी कनपटी पर टिकाई. परंतु फिर खयाल आया कि जब गोली चलेगी तो आवाज बहुत जोर की आएगी और मेरे कान के पर्दे फट सकते हैं.आखीर में मैंने अपने दिल पर पिस्तौल टिकाई. गोली चलाने ही वाली थी कि मेरे मँहगे,सुंदर सिलिकॉन इम्प्लांट याद आ गए. फिर मैं क्या करती, गोली मैंने अपने हाथ में ही मारली.🔫🔫


iv>

2👉"पप्पू -मैं तो अपने सारे दोस्तों को भूल ही गया था,

पर एक फिल्म देखी तो सब याद आ गया.

बंटी- कौन सी फिल्म?

पप्पू -""कमीने"""🤪🤪

3👉"देवदास की उम्र बीत गई एक पारो को पाने में

वाह-वाह

देवदास की उम्र बीत गई एक पारो को पाने में

इतने में तो पूरा गर्ल्स कॉलेज पट जाता आज के जमाने में....."🤑🤑🤑


4👉एक बार पठान अपनी बेगम के साथ मेला देखने गया। मेले में हवाई जहाज की सैर भी करवाते थे।पठान ने सोचा कि चलो हम भी हवाई जहाज की सैर कर लेते हैं लेकिन 200 रुपये की टिकट सुनकर पठान का मुंह लटक गया।यह देखकर चालक बोला, "आप हवाई जहाज में आधा घंटा सैर कर सकते हैं। इस दौरान अगर आप के मुंह से आवाज़ निकली तो मैं आप से टिकट के पैसे लूंगा, नहीं तो यह सैर आप के लिए मुफ्त।"पठान सुन कर खुश हो गया और मान गया।दोनों जहाज में बैठ गए और चालक ने अपने करतब दिखाने शुरू कर दिए।चक्कर बनाया, उल्टा घुमाया और कभी डाइव लगायी।आखिर में उसने जहाज नीचे उतारा।नीचे उतरने के बाद चालक बोला, "मान गए पठान साहब आपको, इस तरह के करतबों के साथ तो किसी की भी चीखें निकल जाती लेकिन आपने तो एक आवाज़ नहीं निकाली।"पठान ने अपने माथे से पसीना पोंछा और बोला, "अब आपको कैसे बताऊँ कि किस तरह मैंने अपने आप को रोका यहाँ तक कि बेगम के बाहर गिरने पर भी मैं नहीं बोला क्योंकि 200 रुपये का सवाल था।"🤐🤐🤐

★ ये चुटकुला सिर्फ मेज के लिए हैं।

                             हसते रहे...........


Post a Comment

0 Comments