★ Funny jokes 🤪🤪
उत्तर भारत में सोने से पहले दूध पीने की आदत बहुत लोगों में है. पति देवता क्लब से देर
से लौटते थे. इसलिए उनके हिस्से का दूध उनकी पत्नी गिलास में सुरक्षित रख अपने हिस्से
का दूध पी लेती थी अन्यथा वे साथ साथ पीते थे.
एक दिन पति महोदय को बहुत विलंब हो गया तो पत्नी अपना दूध का गिलास लेने आई
और उसे पीने जा रही थी कि उसने देखा कि उनके पति के दूध के गिलास में बिल्ली भोग
लगा रही है. जब तक वह उसे भगाती, गिलास खाली हो चुका था.
पतिपरायणा पत्नी ने स्वयं दूध नहीं पिया और अपना गिलास अपने पति के लिए सुरक्षित
रख दिया.
पतिदेव घर आए तो उन्होंने पत्नी से पीने के लिए दूध का गिलास मांगा. उनके बीच का
संवाद नीचे दोहे में पढ़ें :-
तिय बोली पिय के कहत
“दूध कहाँ? दै देऊ।"
"तुम्हरौ तौ बिल्ली पियौ, पिय! हमरौ पी लेऊ।।
2👉 र्गियों के फार्म में निरीक्षण के लिए इंस्पेक्टर आया.इंस्पेक्टर: तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो?पहला मालिक: बाजरा.इंस्पेक्टर: खराब खाना खिलाता है, इसे गिरफ्तार कर लो.दूसरा मालिक: चावल.
इंस्पेक्टर: खराब खाना, इसे भी गिरफ्तार कर लो.संता (डरते हुए): हम तो जी मुर्गियों को 5-5 रुपए दे देते हैं कि जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो
3👉 संता की पत्नी (संता से): सुनो….! आज मुझे किसी महंगी जगह घुमाने ले चलो.संता: ठीक है, तैयार हो जाओ.
पत्नी: वैसे कहां चल रहे है हम?
संता: पहले पेट्रोल पंप चलेंगे, फिर गैस एजेंसी और वहां से सब्जी मंड़ी!
4👉 संता की शादी हो गयी !संता सुहाग रात पर अपनी पत्नी को बड़े प्यार से समझा रहा था।
संता: सबसे प्यार से रहना, सबकी इज्ज़त करना, उनका विश्वास जीतना, उनका ध्यान रखना, अच्छा खाना बनाना और हमेशा सच बोलना।
संता की बात सुन दुल्हन फ़टाफ़ट बिस्तर से उठी और कमरे का दरवाज़ा खोल कर चिल्ला कर बोली, "सब फ़टाफ़ट अन्दर आ जाओ यहाँ बाबा जी का प्रवचन चल रहा है।"🤪🤪🤪📿📿
5👉 अध्यापिका पप्पू से: तुम इतने परेशान क्यों हो?पप्पू ने कोई जवाब नहीं दिया।
अध्यापिका: क्या हुआ, क्या तुम अपना पेन भूल आये हो?पप्पू फिर चुप।
अध्यापिका ने फिर से सवाल किया: रोल नंबर भूल गए हो?पप्पू इस बार भी चुप।
अध्यापिका फिर से: हुआ क्या है, कुछ तो बताओ क्या भूल गए?
पप्पू गुस्से से: ओये! चुप कर मेरी माँ, यहाँ मैं नक़ल करने की पर्ची गलत ले आया हूँ और तुझे पेन-पेंसिल और रोल नंबर की पड़ी हुई है !अध्यापिका बेहोश !!😵😵
6👉 दो महिलाएं कुछ समय बाद मिलींतो एक ने पूछा : बहन, आपने राजू बेटे का उंगली चूसना कैसे छुडाया ?....
दूसरी महिला : कुछ खास नहीं उसकी नेकर ढीली सिल दी हैं ,अब वह उसे ही पकडे रहता हैं ! ऊँगली चूसने का समय ही नहीं मिलता !🤯🤯
7👉 दो औरतें आपस में बातें कर रही थी !पहली औरत - आज मेरे पति का जन्म दिन हैं |समझ में नहीं आ रहा कि उन्हें क्या उपहार दूं ?
दूसरी औरत -" तलाक दे दो "!!👍👍
8👉 गब्बर: कितने आदमी थे?
सांभा: सरदार दो।
गब्बर: मुझे गिनती नहीं आती, दो कितने होते हैं?
सांभा: सरदार दो, एक के बाद आता है।
गब्बर: और दो के पहले?
सांभा: दो के पहले एक आता है सरदार।
गब्बर:तो बीच में कौन आता है?
सांभा: बीच में कोई नहीं आता सरदार।
गब्बर: तो फिर दोनों एक साथ क्यों नहीं आते?
सांभा: एक के बाद ही दो आ सकता है क्योंकि दो, एक से बड़ा है सरदार।
गब्बर: दो, एक से कितना बड़ा है।
सांभा: दो, एक से एक बड़ा है सरदार।
गब्बर:अगर दो, एक से एक बड़ा है तो एक, एक से कितना बड़ा है?
सांभा: सरदार अब आप मुझे गोली ही मार दो मैंने आप नमक ही खाया है च्यवनप्राश नही।🤪🤪😵😵
0 Comments