एक आदमी नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने गया. जब नाई उसके चेहरे पर ब्रुश से बढ़िया क्रीम से उतना ही बढ़िया झाग बना रहा था तो उस आदमी ने अपने चेहरे के पिचके गालों की ओर इशारा करते हुए बोला – मेरे गालों के इस गड्ढे के कारण दाढ़ी बढ़िया नहीं बन पाती और कुछ बाल छूट जाते हैं. कोई बात नहीं – नाई आगे बोला– मेरे पास इसका इलाज है. उसने पास के दराज में से लकड़ी की एक छोटी सी गोली निकाली और उसे देते हुए बोला – इसे अपने मुंह में मसूढों और गाल के बीच रख लो. उस आदमी ने वह गोली मुँह में रख ली जिससे उसका गाल फूल गया और नाई ने उसकी अब तक की सबसे शानदार, सबसे बढ़िया दाढ़ी बनाई. यदि यह गोली गलती से पेट में चली जाए तो? उस आदमी ने कठिनाई से बोलते हुए पूछा. गोली उसके मुँह में ही फंसी हुई थी. कोई बात नहीं - नाई बोला – कल लेते आना. जैसे कि बहुत से लोग अब तक लेते आए हैं.
2👉 लड़की – सुनो.
लड़का – सुनाओ जान.
लड़की – कुछ जरूरी बात कहनी है !
लड़का – तो कहो ना … डार्लिंग !
लड़की – सबके सामने कहने में शर्म आती है …
लड़का – अरे इसमें शरमाना क्या ? … यहाँ सब अपने दोस्त ही तो हैं .. !!
लड़की – अच्छा कान पास लाओ … कान में बोलूंगी !!!
लड़का – तुम लड़कियों के नखरे भी ना … ठीक है (कान लड़की के मुंह के पास लाते हुए ) अब बोलो जानेमन …
लड़की – तुम्हारी पैंट पीछे से फटी है …. !!!🤣🤣🤣
3👉प्रेमिका ( प्रेमी से ) - तुम मुझे बहुत प्यार करते हो ?
प्रेमी - हां |
प्रेमिका - अगर मैं मर जाऊं तो तुम रोओगे ?
प्रेमी - बहुत - बहुत |
प्रेमिका - जरा रोकर दिखाइए ना |
प्रेमी - पहले तुम मरकर दिखाओ |😵😵😵
4👉लडका अपनी गर्लफ्रेंड से - अमीर से अमीर आदमी भी मेरे पिताजी के आगे कटोरी लेकर खडा रहता है |
गर्लफ्रेंड - फिर तो तुम्हारे पिताजी बहुत अमीर होंगे |
लडका - नहीं वह गोलगप्पे बेचते है |🤑🤑🤑
★ ये चुटकुला सिर्फ मेज के लिए हैं।
हसते रहे...........
1 Comments
Good
ReplyDelete